राजस्थान बजट 2020-2021

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य का बजट पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बजट में सात संकल्पों का उल्लेख किया है। गहलोत बोले हमारे लिए संपूर्ण राजस्थान एक परिवार के लिए है। इसके लिए सात संकल्प इस बजट की प्राथमिक्ता है। इसके साथ उन्होंने बजट में युवाओं के लिए 53 हजार 151 पदों पर भर्ती का एलान किया। वहीं स्कूलों में शनिवार के दिन 'नो बैग डे' की घोषणा भी की। इस दिन कोई अध्यापन कार्य नहीं होगा। शनिवार को स्कूलों में साहित्यिक गतिविधि, पेरेंट्स टीचर मीटिंग, बालसभाएं होंगी।


Rajasthan Budget 2019-20 शिक्षा विभाग में 26 हजार, एनर्जी में 9 हजार, पीएचडी में 1400, ग्रामीण विकास में 5 हजार पदों की भर्ती होगी
मुख्यमंत्री गहलोत ने इन सात संकल्प के साथ की बजट की शुरुआत
पहला संकल्प- निरोगी राजस्थान,
दूसरा संकल्प - संपन्न किसान,
तीसरा संकल्प- महिला, बाल और वृद्ध कल्याण,
चौथा संकल्प - सक्षम मजदूर, छात्र, युवा, जवान,
पांचवां संकल्प - शिक्षा का परिधान,
छठा संकल्प - पानी, बिजली और हितों का मान
सातवां संकल्प - कौशल एवं तकनीकी प्रधान।

—राज्य में नई सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा नीति लाने की घोषणा की
—शांति—अहिंसा के बनेगा प्रकोष्ठ
—ईज ऑफ डुइंग फार्मिंग की पहल की जाएगी
—1000 करोड़ के कृषक कल्याण कोष के गठन की घोषणा
—किसानों को यथोचित भुगतान दिलाने के काम आएगा कोष
—कृषि- भूमि का उपजाऊपन,सिंचाई,फसल की सुरक्षा,विपणन मंडी,भंडारण बड़ी चुनौती
—किसान कल्याण की योजनाओं से की शुरुआत
— एक हजार करोड़ का किसान कल्याण कोष
—किसानों को उचित मूल्य देने में कोष का उपयोग होगा
—कृषि ज्ञानधारा कार्यक्रम शुरू होगा। दो करोड़ रुपए इस पर खर्च होंगे
— किसान मेले,गोष्ठियों पर दो करोड रूपए खर्च होंगे
—उवर्करों के लिए 1 लाख मेट्रिक टन डीएपी का भंडारण करवाया जाएगा
—निर्यात प्रोत्साहन नीति बनाई जाएगी
—बूंद बूंद सिचाई के साथ पोषक तत्व प्रदान करने के लिए सिचाई के लिए
—आधुनिक तकनीकों के लिए नई नीति बनेंगी
—16 हजार करोड़ के अल्प कालीन ऋण मिलेगा किसानों को
—आवारा पशु सड़क पर नहीं दिखे।
—20—20 में सीसीबी बैंकों से 16 हजार करोड के फसली ़ण मिलेंगे
—योजना को यथावत रखते हुए ब्याज मुक्त फसली रिण के लिए सरकार द्वारा 150 करोड की राशि मिलेगी
— जीएएसस चरण बद रूप से गोदाम बनेंगे। इस वर्ष 100 गोदाम बनेंगे
—जोधपुर में नया पशु चिकित्सा महाविद्यालय खुलेगा
—आवारा पशुओं की समस्या से निजात पाने के लिए हर पंचायत समिति पर होगी नंदी शाला
—400 नए पशु चिकित्सा उप केन्द्र खोले जाएंगे
—कोई भी आवारा पशु सड़क पर न दिखे- गहलोत
—700 से ज्यादा जीएसएस

—सड़क के लिए 6 हजार 37 करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित
—मिसिंग लिंक,धार्मिक स्थलों तक पहुंच,दुर्घटना में कमी लाने का लक्ष्य
—सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए नाबार्ड योजना के तहत करवाए जाएंगे कार्य
—435 किलोमीटर के 927 करोड की लागत से राज्य मार्ग विकसित करेंगे
—जनजाति और रेगिस्तान इलाको में नाबार्ड से 333 करोड़ लाग से सड़क निर्माण
—जनजाति और रेगिस्तान इलाको में नाबार्ड से 333 करोड़ लाग से सड़क निर्माण
—6 हजार मेगावॉट विद्युत उत्पादन अतिरिक्त करेंगे पारंपरिक स्त्रोत से
—बिजली उत्पादन को लेकर 10 वर्षीय बनाई योजना
—राज्य में नई सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा नीति लाने की घोषणा की
—प्रदेश के सभी घरों पर सोलर पैनल लगे, यह सपना है— गहलोत
—2021-22 के बाद बिजली की मांग उत्पादन से ज्यादा हो जाएगी
—जयपुर, चुरू, गंगानगर, नागौर, सीकर, हनुमानगढ़ में 627 करोड़ की लागत से राजमार्ग विकसित करेंगे
—ऊर्जा क्षेत्र में 30126 करोड़ का प्रावधान
—100000 कृषि कनेक्शन देने का काम इस साल पूरा कर लिया जाएगा
—जोधपुर में 765 केवी का ग्रिड सब स्टेशन बनेगा
—गौरव पथ का जवाब अब विकास पथ से, ग्राम पंचायत स्तर पर बनेंगे विकास पथ। पूर्ववर्ती सरकार में गौरव पथ योजनाथी ।
—प्रदेश में 220 केवी के 3, 132 के 13 ग्रिड सब स्टेशन बनेंगे
—किसानोें को कुसुम योजना के तहत सौलर पंप सेट मिलेंगे
—सौर उर्जा को जन आंदोलन बनाए। सभी घरों पर सौलर पैनल लगे।
—33 केवी सब स्टेशन पर 6 हजार सौलर सेंसर लगेंगे
—बाडमेर जोधपुर जैसलमेर में ग्रिड सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा
—2 हजार 381 करोड खर्च होंगे
—1 लाख नवीन कृषि कनेक्शन

—नाथद्वारा,पुष्कर विद्युत लाइन भूमिगत होंगी
—कृषि कनेक्शन के लिए अलग से फीडर बनेगा, 5200 करोड़ की योजना बनेगी
—3 सालों में 33 केवी सब स्टेशन्स में 600 नए ट्रांसफोर्मर लगेंगे,500 करोड खर्च होगा
—जल संसाधन के लिए 4675 करोड़ का प्रावधान
—211 बड़े बांधों के जीर्णोद्धार के लिए 935 करोड़ रुपए के प्रस्ताव
—पंजाब और भारत सरकार के साथ इंदिरा नहर के जीर्णोधार के लिए एमओयू किया है। अंतिम छोर तक किसानों को पानी मिलेगा
—1 हजार 900 करोड का प्रावधान किया। इस साल 200 करोड खर्च होंगे
—राज्य में सिंचाई सुविधाओं के विकास के लिए 21 जिले में 570 करोड रुपए के काम होंगे
—29 सिंचाई परियोजनाओं के लिए 262 करोड़ से अधिक राशि आवंटित
—पाकिस्तान जाने वाले पानी को रोकने की योजना
—भरतपुर धोलपुर पाली सिरोही बारां भीलवाडा उदयपुर हनुमानगढ में 29 सिचाई परिजयोजना में 262 करोड खर्च होंगे
—बांधों के लिए 965 करोड रुपए खर्च होंगे
—राज्य में सिचाई सुविधाओं के लिए 21 जिलों में करोली, सीकर सवाईमाधोपुर धोलपुर में 517 करोड के काम किए जाएंगे।
—चार हजार से अधिक जनसंख्या वाले 390 गांवो को पाइपलाइन से जोड़ा जाएगा
—3490 गांवों को पेयजल योजनाओं से जोड़ा जाएगा, इस पर 950 करोड़ रुपए खर्च होंगे
—फ्लोराइड प्रभावित 1 हजार से ज्यादा क्षेत्रों में सौलर ऊर्जा तकनीक का इस्तेमाल
—सौर उर्जा चलित टैंक,ट्यूबवेल स्थापित किए जाएंगे
— 390 वंचित गांवों को पाइप लाइन से पानी की व्यवस्था
—2 हजार 918 करोड़ की लागत की पांच परियोजना
—बाडमेर की चोहटन के गुढामालाीन नर्मदा नहर से 490 करोड की योजना बनाई थी अब हम पुन हाथ में लेते हुए इस आगामी वर्षों में 2918 करोउ की लागत से पांच परियोजनाएं शुरू करेंगे उदयपुर वाटी और झुन्झुनु के गाव ढाणियां लाभान्वित होंगें
—उदयपुरवाटी,सूरजगढ़ क्षेत्र के 571 गांव-ढ़ाणियों के लिए योजना
—फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाएंगी
— पूर्वी राजस्थान कैनाल परियोजना को नेशनल परियोजना का दर्जा देने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया गया है
—ईस्टरन राजस्थान केनाल परियोजना के लिए नेशनल दर्जे की अपील
—ईस्टर्न कैनाल 37 हजार करोड की है लागत, केन्द्र सरकार से किया है आग्रह
—37000 करोड़ की ईस्टर्न कैनाल योजना। केंद्र से मंजूरी देने की अपील की जाएगी। राज्य सरकार पूर्ण सहयोग देगी
—शिवगंज को जवाई बांध से जलापूर्ति के लिए बनेगी डीपीआर
—नया एमएसएमई कानून बन चुका है
—लघु उद्यम प्रोत्साहन योजना की घोषणा
—पचपदरा रिफाइनरी को 2022 तक पूरा करने के निर्देश
—सहायक उद्योगों की स्थापना के लिए नया जोन विकसित होगा। इससे बाड़मेर-जोधपुर के हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा
— खादी संस्थाओं को 10 साल के लिए 10 करोड़ का फंड का एलान
—बजरी रोकने का काम नही किया पिछली सरकार ने, किसने ये गंगा बहाई, जांच का विषय
—अवैध बजरी खनन से भ्रष्टाचार की गंगा बह निकली
—बजरी खनन के लिए नई नीति लाई जाएगी
—अवैध खनन रोकने के लिए सतर्कता शाखा का पुनर्गठन होगा

—प्लास्टिक,रबर,फाइबर,ल्यूब्रिकेंट समेत कई उद्योगों के लिए रीको एरिया विकसित होंगे
—वाहन प्रदूषण में कमी लाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्राथमिकता दी जाएगी
—वाहन प्रदूषण में कमी लाने के लिए इलेक्ट्रॉक वाहन नीति लाई जाएगी
—सड़क हादसों में हर साल 10 हजार से ज्यादा मौतें
—सड़क दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी को रोकने के लिए रोड सेफ्टी के लिए जागरूकता की जरूरत है। इसके लिए मंत्रियों का एक समूह बनाया जाएगा जो सुझाव देगा।
—आवासन मंडल के मकानों पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी
—जयपुर की मेट्रो का काम जल्द ही पूरा हेागा। वाल् सिटी में मेट्रो सेवा प्रारंभ होगी
—मेट्रो नेटवर्क के सेकंड फेज 13 हजार करोउ की संशोधित डीपीआर बनेगी
—जोधपुर में एलिवेटेड रोड बनेगी। महामंदिर से आखलिया तक बनेगी एलिवेटेड रोड
—गली-मोहल्लो में जनता क्लिनिक खोले जाएंगे
—जयपुर शहर में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर केन्द्र बनेगा,20 करोड रूपए का प्रावधान
—जयपुर में देहलवाला एसटीपी का अपग्रेडेशन होगा
—किडनी हार्ट केन्सर सहित अन्य की 400 नई दवाओं अब मिलेगी
—104 नई दवाएं शामिल होगी निशुल्क दवा योजना में। 70 की बजाय 90 तरह की जांचे भी होंगी मुफ्त
—एसएमएस हॉस्पिटल में वरिष्ठ लोगो को सिटी जांच फ्री, ऐसा ही अन्य हॉस्पिटलों में भी होगा
—प्रदेश भर में वरिष्ठ नागरिकों व बीपीएल के लिए निशुल्क एमआरआई व सीटी स्कैन
—पांच नए ट्रोमा सेंटर व 50 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलेंगे
—पान
—मसाले, गुटखे पर पूर्ण प्रतिबंध की योजना बनेगी
—जोधपुर के एमडीएम अस्पतला में मल्टीलेवल आईसीयू का निर्माण
—श्रीगंगानगर में मेडिकल कॉलेज निर्माण का काम वापस शुरू होगा
—2 अक्टूबर को पुूरे प्रदेश में अहिंसा दिवस मनेगा
—जयपुर में महात्मा गांधी संस्थान की स्थापना
—गांधी दर्शन के लिए : 50 करोड़ की लागत से महात्मा गांधी संस्थान। इसमें गांधी दर्शन म्यूजियम बनाया जाएगा
—राजीव गांधी जल संचय योजना का एलान
—गांवों के मास्टर प्लान बनाए जाएंगे
—पंचायत समिति मुख्यालयों पर अम्बेडकर भवन बनेंगे
—आवासीय पालनहार छात्रावास बनेगा
—मूक बधिर को मिलेंगे दुभाषिये

—विशेष योग्यजनों की समस्याओं का समाधान के लिए हैल्प लाइन बनेगी पहला ट्रेनिंग सेंटर जामडोली में
—मानसिक रूगणता वाले जो ठीक हो गए हैं उनके पुर्नवास के लिए जयपुर और जोधपुर में हॉफ डे होम में उनकी देखभाल की जाएगी।
—विशेष योग्यजनों के लिए पहला ट्रेनिंग सेंटर जामडोली जयपुर में खोला जाएगा
— सिलिकोसिस के लिए नीति बनाई जाएगी
—खान श्रमिकों के कल्याण के लिए कानून लाने का प्रस्ताव
—भिक्षावति सामाजिक अभिशाप हैं सबसे पहले जयपुर को भिखारी मुक्त बनाऐंगें
—प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना शुरू होगी, जिसके तहत पात्र कन्याओं को 21 हजार की सहायता हथलेवा के तौर पर प्रदान की जाएगीं 8वीं पास कन्या पात्र होगी।
—हथलेवे में सरकार 21 हजार की सहायता प्रदान करेगी
—अलवर में अल्पसंख्यक बालिका छात्रावास खुलेगा
—मदरसों में स्मार्ट क्लास के लिए 10 करोड़ की योजना
—जयपुर में 10 करोड़ की लागत से कैरियर काउंसलिंग सेंटर बनेगा
—सागवाड़ा व उदयपुर में दो उत्कृष्ट कोचिंग सेंटर खुलेंगे
—बेणेश्वरधाम में पुल निर्माण के लिए बनेगी डीपीआर
— इंदिरा गांधी महिला शक्ति नीति का ऐलान
— 1000 करोड़ की प्रियदर्शनी इंदिरा निधि की घोषणा
—आंगन्बाडी कार्यकर्ताओं का मानदेय 6 हजार से 7500 रुपए
—राज्य के लिए बनाई जाएगी नवीन शिक्षा नीति
—शाला विकास के लिए 1581 करोड़ खर्च होंगे
—50 नए प्राथमिक विद्यालय खुलेंगे
—14 हजार से ज्यादा कक्षाएं,प्रयोगशालाएं बनेंगे,नवीनीकरण होगा- 1 हजार 581 करोड़ खर्च
—500 सैकंड्री स्कूल हायर सैंकड्री में क्रमोन्नत होंगे
—शराब बंदी के लिए प्राण त्याग करने वाले गुरुचरण छाबड़ा की स्मृति में कॉलेज का नाम
—सभी वंचित उपखंड मुख्यालयों पर चरणपबद्ध ढंग से कॉलेज खोलेंगे
—सूरतगढ़ कॉलेज का नाम गुरुचरण छाबड़ा की स्मृति में रखा जाएगा


सुरेश रैना का एमएस धोनी पर बड़ा खुलासा, बताया- क्या है T20 विश्व कप के लिये वापसी का प्लान


नई दिल्ली। विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मैच के बाद से लगातार मैदान से दूर चल रहे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी संन्यास की अटकलों पर कोई सफाई न देते हुए आईपीएल की तैयारियों में लगे हुए हैं। ऐसे में इंडियन प्रीमियर लीग में उनके साथी और भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने भारतीय टीम में अपनी और धोनी की वापसी के प्लान का खुलासा किया। 1 मार्च से चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का प्रैक्टिस कैंप शुरु होगा जिसमें धोनी-रैना समेत कई खिलाड़ी पहुंचेंगे, इस दौरान टीम कुछ अभ्यास मैच भी खेलेगी। ऐसे में सुरेश रैना ने धोनी की वापसी पर चल रहे सस्पेंस को खत्म कर दिया है।

घुटने की चोट की वजह से मैदान से पिछले काफी समय से दूर चल रहे सुरेश रैना भी पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी की ही तरह काफी समय से मैदान से बाहर थे। फिलहाल यह दोनों ही खिलाड़ी नेट्स पर लौट आये हैं और प्रैक्टिस कैंप शुरु होने से पहले ही चेन्नई पहुंच गये हैं जहां पर वह मुरली विजय, अंबति रायुडू के साथ प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं।




सुरेश रैना ने बताया अपना और धोनी का कमबैक प्लान 
भारतीय टीम में वापसी को लेकर सुरेश रैना ने बताया कि उनका और पूर्व कप्तान एमएस धोनी का प्लान एक ही है जिसका इस्तेमाल करके वह चयनकर्ताओं को विश्व कप 2020 की टीम में उन्हें चुनने के लिये दबाव डाल सकते हैं। रैना ने कहा, 'मेरा और धोनी का टीम में वापसी करने का एक ही प्लान है। धोनी इस बार आईपीएल के प्रैक्टिस कैंप से जल्दी जुड़ रहे हैं। उनकी फिटनेस तो काफी अच्छी है। नेट्स पर बस उन्हें एक बार लय में आना होगा। निश्चित तौर पर हम वापसी की सोच रहे हैं। आईपीएल में रन करना है और फिर सिलेक्टर्स पर निर्भर करता है कि वह क्या सोच रहे हैं।'





इस कारण टीम में मिल सकता है मौका 
सुरेश रैना ने टीम में अपनी वापसी की दावेदारी पर बात करते हुए कहा कि कोई भी टीम अपने बल्लेबाजी क्रम में लेफ्ट राइट का कॉम्बिनेशन बनाना चाहती है। फिलहाल भारतीय टीम में सिर्फ ऋषभ पंत ही बायें हाथ के बल्लेबाज हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें बाहर बिठा रखा है, जबकि केएल राहुल को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दी गई है। इस बाबत जब रैना से पूछा गया कि क्या उनका कॉम्पिटीशन ऋषभ पंत से है तो इस पर रैना ने कहा, 'कॉम्पिटिशन है तो अच्छा है पर मैं इस बार में इस तरह से नहीं सोचता। मैं अपने अनुभव और काबिलियत पर भरोसा करता हूं।' उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री भी पहले कह चुके हैं कि ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले टी20 विश्व के लिये भारतीय टीम का चयन आईपीएल 2020 के बाद होगा।



अब पूरी तरह फिट हो गये हैं सुरेश रैना 
सुरेश रैना ने लंबे अरसे बाद साल 2018 में भारतीय टीम के लिये वापसी की थी, हालांकि 17 जुलाई 2018 को खेलने के बाद एक बार फिर से टीम से बाहर हो गये। दरअसल इस दौरान सुरेश रैना घुटने की चोट से परेशान थे। यह चोट ताजा नहीं थी बल्कि अंडर-19 विश्व कप के दौरान लगी थी। सुरेश रैना इसी का इलाज करा रहे थे और उन्होंने इस बात पुष्टि की अब वह बेहतर हो चुके हैं। उन्होंने बताया, 'सबसे पहले जब मैं 18 साल का था तब मेरे घुटने में चोट आई थी। उससे उबरकर मैंने काफी क्रिकेट खेला। पिछले साल आईपीएल के दौरान यह समस्या एक बार फिर से उभर आई। इस दौरान मैनें ऐसा भी समय देखा जब मैं चल भी नहीं पा रहा था। रात को कभी-कभी मेरा घुटना ब्लॉक हो जाता था। लेकिन अब वह मुश्किल दौर से निकल चुके हैं।' सुरेश रैना ने आगे बता करते हुए बताया कि उन्होंने नीदरलैंड्स के मशहूर घुटना विशेषज्ञ डॉक्टर हेंक वान डर होवेन से संपर्क किया। हेंक ने ही कभी रोनाल्डो और मेसी की सर्जरी की थी। डॉक्टर ने बताया कि समस्या उतनी गंभीर नहीं है। उस दौरान मेरे लिए जरूरी था कि मैं मानसिक तौर पर मजबूत रहूं। मुझे परिवार खासतौर पर पत्नी प्रियंका का बहुत सपोर्ट मिला।




धोनी से मिली विरासत को सही दिशा में बढ़ा रहे हैं विराट कोहली
सुरेश रैना ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि वह धोनी से मिली विरासत को सही दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। उनके नेतृत्व में टीम ने जीत के कई कीर्तिमान हासिल कर लिये। हालांकि धोनी जैसा दूसरा कोई नहीं है। रैना ने कहा, 'धोनी ने टीम के अंदर जो कल्चर डवलप किया उसका विराट कोहली को काफी लाभ मिला। धोनी ने एक टीम बनाई जिसने एक के बाद एक कई ऐसे कारनामे किए जो भारतीय टीम ने पहले कभी नहीं किए थे। उनके नाम आईपीएल से लेकर विश्व स्तर तक के कई खिताब हैं। धोनी की एक खासियत यह थी कि वह किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी को बैक करते थे और उन्हें पर्याप्त मौके देते थे। सच कहें तो विराट कोहली भी धोनी की ही देन हैं। धोनी ने उनकी प्रतिभा को तराशा। उन्हें बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किया। आज धोनी की विरासत को ही विराट कोहली आगे बढ़ा रहे हैं।'


IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, भारत के लिये जीतना नहीं होगा आसान


नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची भारतीय टीम के खिलाफ वेलिंगटन में 21 फरवरी से आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज
होगा। इसको लेकर जहां भारतीय टीम ने पहले ही अपनी टीम का ऐलान कर दिया था वहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को 13 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। चोट और बीमारी से जूझ रहे न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के लिये भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट टीम का ऐलान करना टेढ़ी खीर था लेकिन उसने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों को मौका देकर भारत के सामने चुनौती दे सकने वाली टीम बनाई है।

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ टेस्ट टीम का ऐलान करते हुए अपनी गेंदबाजी और हरफनमौला खिलाड़ियों पर ज्यादा ध्यान दिया है। इसका मतलब यह नहीं है कि उसकी बल्लेबाजी कमजोर हो गई है लेकिन उसने भारत के खिलाफ अपनी गेंदबाजी को घातक बनाने पर जोर दिया है।


कीवी टीम में वापस लौटे ट्रेंट बोल्ट

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ 2 मैच की टेस्ट सीरीज के लिये अपने सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को वापस बुलाया है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गये थे और सीरीज के आखिरी मैच से बाहर हो गये थे। इसके चलते वह सीमित ओवर्स प्रारूप क्रिकेट में भी नहीं खेल पा रहे थे। ट्रेंट बोल्ट की वापसी से कीवी टीम के गेंदबाजी आक्रमण को धार मिलेगी जो कि भारतीय बल्लेबाजों को न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में काफी चुनौती दे सकती है।


डेब्यू कर सकता है यह कीवी खिलाड़ी

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज काइल जैमिसन को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला सकता है।। जैमिसन पहली बार कीवी टेस्ट टीम का हिस्सा बने हैं। जैमिसन ने न्यूजीलैंड-ए और घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।



मिशेल सैंटनर की जगह टीम में वापस लौटे एजाज पटेल

वहीं ट्रेंट बोल्ट के अलावा न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम में एजाज पटेल को भी शामिल किया है। न्यूजीलैंड की ओर से तीनों सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट और नील वैगनर इस टेस्ट टीम का हिस्सा हैं। अगर कीवी टीम चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला लेती है तो जेमिसन को भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।
स्पिन डिपार्टमेंट की बात करें तो मिशेल सैंटनर टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज जीत रावल और तेज गेंदबाज मैट हेनरी को भी टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया है।



कुछ ऐसी है भारत-न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 फरवरी से खेला जाना है।

टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम
केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लाथम, टॉम ब्लंडल, रोस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वॉटलिंग, कोलिन डि ग्रैंडहोम, टिम साउदी, नील वैगनर, ट्रेंट बोल्ट, एजाज पटेल, काइल जेमिसन, डेरेल मिशेल।

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, ऋद्धिमान साहा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, ईशांत शर्मा।

भाई के मरते ही भाभी के साथ सोने लगा देवर और हर दिन बनाने लगा संबंध...

संभल से हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसने सभी को चौका दिया है. इस मामले में पति की मौत के बाद विधवा भाभी को देवर ने शादी करने का झांसा दिया और दो सालों से शारीरिक शोषण कर रहा था लेकिन जब शादी का दबाव बनाया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है. जी हां, मिली जानकारी के अनुसार अब महिला ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है और पुलिस ने इस मामले में देवर के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है. इस मामले में अट्ठाइस साल की महिला का आरोप है कि वह झारखंड राज्य की रहने वाली है और उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी.
वहीं शादी के बाद जीवन अच्छा चल रहा थे लेकिन अभी तीन साल पहले उसके पति की मृत्यु हो गई. वहीं उसके बाद उसे उदास देखकर उसके देवर ने उसके साथ शादी करने का प्रस्ताव रखा और कहा कि वह चाहे तो उससे शादी कर सकती है. वहीं उसके बाद देवर रात में उसके पास सोने लगा और कहने लगा शादी के बाद यही करना है तो अभी से कर लेते हैं. ऐसे में वह हर दिन उसका शारीरिक शोषण करने लगा. इसके बाद महिला ने कई बार शादी के लिए कहा लेकिन वह लगातार टालमटोल करता रहा और साफ़ इंकार कर अंत में उसे घर से बाहर निकाल दिया.
अब इस मामले में महिला अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची, पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है लेकिन पुलिस ने दूसरे प्रांत की महिला होने कारण कोई तवज्जो नहीं दी है. अंत में इस मामले में निराश महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर अपना दुखड़ा सुनाया तो एसपी के आदेश पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट करने के आरोप में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

खुली पाकिस्तान क्रिकेट की पोल, कोच बनाने के लिए होता है मोल-भाव, '15 लाख नहीं, 13 ले लो'


लाहौर, आईएएनएस। भारत के खिलाफ अंडर 19 विश्व कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टीम को मिली 10 विकेट की हार पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को बुरी लगी है। उन्होंने इस हार को अपरिपक्व करार देते हुआ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को पूर्व क्रिकेटर्स से मदद लेने की सलाह दी है। अख्तर ने कहा युवा टीम को बेहतर बनाने के लिए मोहम्मद यूसुफ और यूनिस खान जैसे पूर्व क्रिकेटर्स से मदद ली जा सकती है।
पिछली बार भारतीय टीम ने राहुल द्रविड़ की कोचिंग में अंडर 19 विश्व कप का खिताब जीता था। अख्तर ने इस बारे में कहा, "अगर आप टीम के बेहतर बनाना चाहते हैं युवाओं के खेल को निखारना होगा। आपको उनके उपर पैसे खर्च करने होंगे। भारत के मिडिल ऑर्डर के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज राहुल द्रविड़ अंडर 19 टीम को कोचिंग दे चुके हैं।"
"अगर आप बड़े लोगों को साथ जोड़ेंगे तो ज्यादा पैसे भी खर्च करने होंगे। यहां युनिस खान इस काम को करना चाहते हैं। पीसीबी इस काम के लिए उनको ऑफर भी देती है और फिर पैसे पर मोल भाव करती है। 15 लाख नहीं 13 लाख ले लो। उन्होंने कहा आप इसे वापस रख लें। इस तरह से आप अपने स्टार खिलाड़ियों के साथ व्यवहार करते हैं।"
भारतीय ओपनर यशस्वी के बारे में अख्तर ने कहा, "जायसवाल में भूख है, वो लंबी रेस के घोड़े हैं और यकीनन भारत के लिए एक दिन खेलेंगे। यह भारतीय टीम परिपक्व नजर आई क्योंकि इनके पास परिपक्व कोच हैं।"
भारत के खिलाफ अंडर 19 विश्व कप सेमीफाइनल में 10 विकेट की करारी हार के साथ ही पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान की पूरी टीम महज 172 रन ही बना पाई थी। यशस्वी जायसवाल के नाबाद शतक के दम पर भारत ने 10 विकेट से जीत हासिल की थी।
इस हार के बाद अख्तर ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर कहा था, "दिल छोटा करने की नहीं, आपको हार से सीखने की जरूरत है। यह कोई निराशा नहीं बल्कि ये सब तो मौके हैं। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बहुत बधाई लेकिन बेहतर टीम ने जीत हासिल की।"

Samsung Galaxy A50s की कीमत हुई 2,500 रुपये तक कम

Samsung Galaxy A50s के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये कर दी गई है। इसके 6 जीबी रैम वेरिएंट का दाम 19,999 रुपये कर दिया गया है।


Samsung Galaxy A50s की कीमत 2,500 रुपये तक कम की गई है। Samsung ने इसकी पुष्टि Gadgets 360 से की है। इस सैमसंग स्मार्टफोन को बीते साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। यह सैमसंग गैलेक्सी ए50 का अपग्रेड है। हालांकि, सैमसंग ने हाल ही में Samsung Galaxy A51 को मार्केट में उतारा था। यह सैमसंग गैलेक्सी ए50 और सैमसंग गैलेक्सी ए50एस का अपग्रेड है। अहम खासियतों की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए50एस इनफिनिटी यू डिस्प्ले, तीन रियर कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। स्मार्टफोन एनएफसी सपोर्ट के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy A50s price in India

सैमसंग गैलेक्सी ए50एस के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये कर दी गई है। इसके 6 जीबी रैम वेरिएंट का दाम 19,999 रुपये कर दिया गया है। Samsung India ने कटौती की पुष्टि गैजेट्स 360 से कर दी है। कीमत में कटौती के बारे में सबसे पहले जानकारी मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दी। इसके अलावा Samsung India के ऑनलाइन स्टोरअमेज़न और फ्लिपकार्ट पर 6 जीबी रैम वेरिएंट का दाम कम कर दिया गया है। लेकिन खबर लिखे जाने तक 4 जीबी रैम वेरिएंट 17,999 रुपये में ही उपलब्ध है।

याद रहे कि Samsung Galaxy A50s को बीते साल सितंबर महीने में 22,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह दाम 4 जीबी रैम वेरिएंट का था। फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट 24,999 रुपये का था। नवंबर महीने में फोन के दाम में कटौती की गई। इसके बाद फोन का 4 जीबी रैम वेरिएंट 19,999 रुपये का और 6 जीबी रैम वेरिएंट 21,999 रुपये का हो गया।

यानी सैमसंग गैलेक्सी ए50एस के 4 जीबी रैम वेरिएंट के दाम में 2,500 रुपये की कटौती की गई है और 6 जीबी रैम मॉडल 2,000 रुपये सस्ता हो गया है।

बीते महीने Samsung ने सैमसंग गैलेक्सी ए51 को सैमसंग गैलेक्सी ए50एस और सैमसंग गैलेक्सी ए50 के अपग्रेड के तौर पर मार्केट में उतारा था।
 

Samsung Galaxy A50s specifications

डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी ए50एस एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर चलते हैं। फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। ज़रूरत पड़ने पर फोन में 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। सैमसंग के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। गैलेक्सी ए50एस में नाइट मोड दिया गया है। यह इस फीचर के साथ आने वाला यह सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज का पहला फोन है।

Samsung Galaxy A50s की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को करती है। फोन में एनएफसी व इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright, vivid display
  • Good photos in daylight
  • Useful software features
  • कमियां
  • Underwhelming performance for the price
  • Weak camera performance in low light
  • Generic design, average build quality

टेलर और श्रेयस ने मिलकर बनाया अनोखा कीर्तिमान, वनडे इतिहास में तीसरी बार बना ये खास रिकोड्स



भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को सीरीज का पहला वनडे मुकाबला खेला गया। हैमिल्टन के सेडेन पार्क में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ चार विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी हासिल कर ली।
मैच में दोनों ही टीम की तरफ से एक-एक शतकीय पारी देखने को मिली, भारत की तरफ से जहां श्रेयस अय्यर ने अपना पहला शतक जड़ा वहीं न्यूजीलैंड के अनुभवी रॉस टेलर ने भी नाबाद रहते हुए शतकीय पारी खेली। दोनों ही खिलाड़ियों के शतक ने उनके नाम को क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज करा दिया है। दोनों ही खिलाड़ियों ने चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली।
एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में ऐसा तीसरी बार हुआ जब एक ही मैच में दोनों ही टीमों के चौथे स्थान के खिलाड़ी ने शतक जड़ा। इस लिस्ट में रॉस टेलर ही एकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जो नाबाद रहे।
इससे पहले साल 2007 में ज़िम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका के मैच में एबी डीविलिअर्स (107) और तटेंडा ताइबू (107) रन बनाए थे। इसके बाद साल 2017 में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मुकाबले में युवराज सिंह (150) और इयोन मोर्गन (102) रन बनाए थे। अब साल 2020 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में श्रेयस अय्यर (103) और रॉस टेलर ने नाबाद 109 रन बनाए।

भारत की तरफ से चौथे स्थान पर तकरीबन 16 महीने बाद किसी खिलाड़ी ने शतक लगाया और श्रेयस अय्यर ने इस सूखे को खत्म किया। श्रेयस अय्यर ने टीम इंडिया के चौथे स्थान पर बल्लेबाजी की चिंता भी लगभग खत्म कर दी है।