Under-19 World Cup India vs Pakistan: जानिए कब, कहां और कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग और LIVE टेलिकास्ट

2011 वर्ल्ड कप टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। तब भी भारत ने क्वॉर्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था और सेमीफाइनल में उनका मुकाबला पाकिस्तान से था।
uder 19 india
under-19 india team 

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020 का पहला सेमीफाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। इस मैच का पूरी दुनिया के क्रिकेट फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मैच को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच भी कहा जा रहा है। दोनों ही टीमें सेमीफाइनल तक अजेय रही हैं। भारत ने क्वॉर्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था, जबकि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की थी। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2020 को आईसीसी वर्ल्ड कप 2011 से भी जोड़कर देखा जा रहा है। 2011 वर्ल्ड कप टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीता था। तब भी भारत ने क्वॉर्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था और सेमीफाइनल में उनका मुकाबला पाकिस्तान से था। इस बार भी क्वॉर्टर फाइनल में भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया है और सेमीफाइनल में उनका मुकाबला पाकिस्तान से है। एक नजर डालते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट कहां देखा जा सकता है

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल मैच कब खेला जाना है?
अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में 4 फरवरी (मंगलवार) को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाना है।
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल मैच कहां खेला जाना है?
पहला सेमीफाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका के पॉचेफस्ट्रूम के सेनवेस पार्क मैदान पर खेला जाना है।

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा?
पहला सेमीफाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, टॉस दोपहर 1:00 बजे होगा।
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल मैच किस चैनल पर टेलिकास्ट होगा?
भारत vs पाकिस्तान मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 3 चैनल पर होगा।
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?
भारत और पाकिस्तान के बीच पहले सेमीफाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार (hotstar.com) पर देख सकेंगे। 

1 comment: