भारत और न्यू जीलैंड के बीच तीन वनडे इंटरनैशनल मैच हैमिल्टन में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में न्यू जीलैंड का पूरी तरह सफाया कर दिया था।
हैमिल्टन
भारत और न्यू जीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच हैमिल्टन में खेला जा रहा है। मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया है। इससे पहले खेली गई पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 5-0 से करारी शिकस्त दी है और अब वनडे में भी वह यह लय बनाए रखना चाहेगी।

श्रेयस अय्यर ने जड़ा पहला वनडे शतक
43वें ओवर की 5वीं गेंद पर श्रेयस अय्यर ने सिंगल लेकर वनडे करियर का पहला शतक पूरा किया। यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने 101 गेंदें खेलीं, जबकि 11 चौके और 1 छक्का जड़ा।
केएल राहुल का 7वां पचासा
केएल राहुल ने 43वें ओवर की दूसरी गेंद पर सेंटनर को सिंगल लेकर अपने वनडे करियर का 7वां अर्धशतक पूरा किया।
ईश सोढ़ी को राहुल ने जड़े दो छक्के35वें ओवर में केएल राहुल ने ईश सोढ़ी को निशाना बनया। उन्होंने ओवर की दूसरी और तीसरे गेंद पर क्रमश: लॉन्ग ऑन और लॉन्ग ऑफ पर लगातार छक्के जड़े।
अय्यर की 7वीं फिफ्टी33वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर श्रेयस अय्यर ने वनडे करियर की 7वीं हाफ सेंचुरी पूरी की। इस के लिए उन्होंने 66 गेंदों का सामना किया।
ईश सोढ़ी ने विराट को बोल्ड किया
ईश सोढ़ी ने 29वें ओवर की चौथी गेंद पर विराट कोहली को बोल्ड कर दिया। वह 63 गेंदों में 6 चौके की मदद से 61 रन पर पविलियन लौटे। भारत का स्कोर 156/3
61 गेंदों में विराट की 58वीं हाफ सेंचुरी पूरी
28वें ओवर में विराट कोहली ने 61 गेंदों में 58वीं हाफ सेंचुरी पूरी की। इसी के साथ ही भारत के 150 रन भी पूरे हुए। कोहली फिफ्टी के दौरान 6 बार 4 रनों के लिए गेंद को सीमारेखा के बाहर भेजी। भारत का स्कोर 28 ओवर में 153-2
25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 134-2
दोनों ओपनरों का विकेट गंवाने के बाद टीम इंडिया संभल गई है। विराट कोहली (44 नाबाद) और श्रेयस अय्यर (31 नाबाद) ने मोर्चा संभाते हुए 50 से अधिक रनों की पार्टनरिशप कर ली, जिसकी बदौलत 25 ओवरों में भारत का स्कोर 2 विकेट पर 134 रन हो गया है।
19.1 ओवर में टीम इंडिया की सेंचुरीटीम इंडिया की सेंचुरी 19.1 ओवर में विराट कोहली के सिंगल के साथ पूरी हुई। विराट का साथ श्रेयस अय्यर देर रहे हैं।
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 79-2
15 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 79 रन हो गया है। विराट कोहली नाबाद 16 और श्रेयस अय्यर नाबाद 6 रन पर क्रीज पर हैं।
32 रन पर लौटे मयंक अग्रवाल
इसके अगले ही ओवर यानी 9वें ओवर की चौथी गेंद पर टिम साउदी ने मयंक अग्रवाल को टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच आउट कराया। वह 31 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। स्कोर 54/2
50 के टीम स्कोर पर लौटे पृथ्वी
8वें ओवर की आखिरी गेंद पर कोलिन डि ग्रैंडहोम ने पृथ्वी को लाथम के हाथों कैच आउट करा दिया। वह 21 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। इससे एक गेंद पहले ही टीम का अर्धशतक पूरा हुआ था।
साव और अग्रवाल की अच्छी शुरुआत
भारत की ओर से पृथ्वी साव और मयंक अग्रवाल ने पारी की अच्छी शुरुआत की है। दोनों बल्लेबाज लय में लग रहे हैं और उन्हें कीवी गेंदबाजों के सामने कोई खास परेशानी नहीं हो रही है।
पहला ओवर मेडन, दूसरे ओपर में भारत का खुला खाता
मैच का पहला ओवर टिम साउदी ने किया। यह ओवर मेडन रहा पृथ्वी किसी गेंद पर रन नहीं बना पाए। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर मयंक ने लेग बाई से एक रन लिया। इसके साथ ही भारत का खाता खुल गया।
मयंक और पृथ्वी ओपनिंग करने उतरेरोहित शर्मा चोट के कारण न्यू जीलैंड के खिलाफ वनडे और टी सीरीज से बाहर हो गए हैं और टीम इंडिया के लिए बड़ी समस्या है लेकिन साथ ही यह युवा पार्थिव साव और मयंक अग्रवाल के लिए सीमित ओवरों के प्रारूप में खुद को साबित करने का एक मौका भी है। वे दोनों इस मैच में ओपनिंग करने उतरे।
अपने घर में 0-5 की हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम हताश है और कप्तान केन विलियम्सन के बाहर होने के बाद उसकी बल्लेबाजी कमजोर दिख रही है। कप्तानी की जिम्मेदारी टॉम लाथम के जिम्मे आई है। टी-20 सीरीज में टीम के मार्टिन गुप्टिल और रॉस टेलर ने निराश किया था।
प्लेइंग इलेवन
भारत- पृथ्वी साव, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (विराट कोहली), श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।
न्यू जीलैंड- मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोलस, टॉम लाथम (कप्तान), टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), रॉस टेलर, जेम्स नीशम, कोलिन डि ग्रैंडहोम, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढी, हामिश बेनेट।

No comments:
Post a Comment