Deepika & Ranveer Singh
Beby Deepika Padukona
नई दिल्ली/टीम डिजिटल।बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार दीपिका पादुकोण (deepika padukone) ने 5 जनवरी कोलखनऊ मे ऐसिड अटैक सर्वाइवर्स के साथ अपना 34वां जन्मदिन (birthday) मनाया। वहीं दीपिका के जन्मदिन के खास मौके पर उनके पति रणवीर सिंह (ranveer singh) ने भी बेहद ही प्यारे तरीके से विश किया।
रणवीर ने बेहद ही प्यारे तरीके से दीपिका को किया बर्थडे विश
रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका की एक बचपन की तस्वीर शेयर की है जिसमें दीपिका बेहद ही क्यूट लग रही हैं। इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए रणवीर ने लिखा है- हैप्पी बर्थडे मेरीमार्शमैलो।
वहीं कुछ दिन पहलेदीपिका कपिल शर्मा शो में पहुंची थीं। वहांपर दीपिका ने अपने पति रणवीर को लेकर कई खुलासे किए।
दीपिका ने अपना और रणवीर का मजेदार किस्सा किया शेयर
दीपिका ने अपना और रणवीर का एक मजेदार किस्सा शेयर किया है जिसे सुनकर फैंस भी हंसने लगे। दीपिका ने बताया है कि जब भी दोनों कपल साथ में ट्रेवल करते हैंतो दीपिका कोसेफ्टी पिन, सुई और धागे अपने साथ ले जाने पड़ते हैं।
एक इवेंट का किस्सा शेयर करते हुए दीपिका ने बताया था कि वह रणवीर के साथ बार्सिलोना केएक म्यूजिक फेस्टिवल में गई थी। इवेंट के दौरान रणवीर ने ढीली सी पेंट पहनी हुई थी और वह अजीब-गरीब डांस कर रहे थे कि एक दम से एक अजीब से अवाज आई। तो दीपिका ने देखा तो उनका पता लगा कि रणवीर की पैंट फट गई है। उसी समय फिर दीपिका रणवीर की पैंट सीलने लग गईं।
रामायण में हुई दीपिका की एंट्री
वहीं हाल ही मेंखबर आई थी कि दीपिकाबहुत जल्द डायरेक्टर नितेश तिवारीमें नजर आएंगी जोकि पौराणिक ग्रंथरामायण(ramayana) पर आधारित होगी। इस फिल्म की खासियत यह है कि ये 3 डी में बन रही है और ये फिल्म भारत में अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी।
ये हैं दीपिका के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वोफिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी जोकि अगले साल रिलीज होगी। बता दें कि ये एक एसिड अटैक पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल (Laxmi Agarwal) की कहानी है जिसमें एक एसिड अटैक सर्वाइवर के जीवन को पेश किया जाएगा और उन लोगों के लिए वह एक प्रेरणा है, जिन्होंने इस तरह की स्थिति का सामना किया है। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित, फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
इसके अलावा दीपिका कपिल देव की बायोपिक '83' में भी नजर आएंगी। जिसमें वोरणवीर सिंहकी पत्नी का रोल अदा करेंगी।
|
No comments:
Post a Comment