सलामी बल्लेबाज और लिमिटेड ओवर फॉरमैट में टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। रोहित काफ इंजरी के चलते अब वनडे और टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 5-0 से क्लीनस्वीप किया और अब बुधवार (5 फरवरी) से तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है। वनडे सीरीज के बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी। टी20 इंटरनेशनल सीरीज में क्लीनस्वीप के बाद टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज और लिमिटेड ओवर फॉरमैट में टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित शर्मा वनडे और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। रोहित काफ इंजरी के चलते अब वनडे और टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।
बीसीसीआई के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है, हालांकि बीसीसीआई की ओर से अभी इस पर आधिकारिक बयान नहीं आया है। रोहित सीरीज के पांचवें टी20 इंटरनेशनल मैच में 60 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। इसके बाद न्यूजीलैंड की पारी के दौरान केएल राहुल ने मैदान पर कप्तानी की थी। दरअसल पांचवें टी20 इंटरनेशनल मैच से कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया था।
इससे पहले सीरीज के चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में रोहित शर्मा को भी आराम दिया गया था। रोहित जिस तरह की फॉर्म में चल रहे हैं, ऐसे में उनका इस तरह से सीरीज से बाहर होना टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका है।

No comments:
Post a Comment