भारत को इसका फायदा आईसीसी रैंकिंग में भी मिल गया है। आईसीसी टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में भारतीय टीम अब चौथे नंबर पर आ गई है, जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम पांचवें पायदान पर फिसल गई है।
भारत इस सीरीज से पहले टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में छठे पायदान पर था। भारत ने पिछले कुछ समय में टी20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन किया है। यह पहला मौका है जब भारत ने न्यूजीलैंड में कोई टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीती है। केएल राहुल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। वहीं आईसीसी टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में पाकिस्तान टॉप पर बना हुआ है, जबकि दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम है। तीसरे पायदान पर इंग्लैंड है, जबकि भारत चौथे पायदान पर पहुंच चुका है।
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल में क्लीन स्वीप किया। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 2 फरवरी (रविवार) को माउंट मोनगानुई के बे ओवल मैदान में खेला गया था, जिसे भारत ने सात रन से अपने नाम किया। टीम इंडिया दुनिया की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसमें पांच या इससे ज्यादा मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में क्लीन स्वीप किया हो। भारत को इसका फायदा आईसीसी रैंकिंग में भी मिल गया है। आईसीसी टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में भारतीय टीम अब चौथे नंबर पर आ गई है, जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम पांचवें पायदान पर फिसल गई है।
भारत इस सीरीज से पहले टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में छठे पायदान पर था। भारत ने पिछले कुछ समय में टी20 इंटरनेशनल में शानदार प्रदर्शन किया है। यह पहला मौका है जब भारत ने न्यूजीलैंड में कोई टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीती है। केएल राहुल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। वहीं आईसीसी टी20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में पाकिस्तान टॉप पर बना हुआ है, जबकि दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम है। तीसरे पायदान पर इंग्लैंड है, जबकि भारत चौथे पायदान पर पहुंच चुका है।
न्यूजीलैंड छठे नंबर पर बरकरार है, जबकि अफगानिस्तान सातवें, श्रीलंका आठवें, बांग्लादेश नौवें और वेस्टइंडीज 10वें पायदान पर है। वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में भारत ने टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। भारत ने इसी साल तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में श्रीलंका को भी 2-0 से हराया था।

No comments:
Post a Comment