NZ vs IND ODI Series: विराट कोहली ने बताया क्या चीज बनाती है टीम इंडिया को सबसे अलग


भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है, दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद अब बुधवार (5 फरवरी) से तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है। वनडे इंटरनेशनल सीरीज से एक दिन पहले कप्तान विराट कोहली ने टीम इंडिया के कभी ना हार मानने वाले जज्बे की जमकर तारीफ की। विराट ने साथ ही कहा कि इसके लिए टीम इंडिया ने कड़ी मेहनत की है और अब इसका रिजल्ट भी दिख रहा है। विराट ने कहा एक बार टीम ने सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली थी, इसके बाद हर खिलाड़ी के पास मौका था कि वो अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में सोचते, लेकिन भारतीय टीम हमेशा कुछ बड़ा सोचकर मैदान में उतरती है।

पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में क्लीनस्वीप करने वाली टीम इंडिया पहली टीम हो गई है। विराट ने वनडे सीरीज से पहले कहा, 'जब मैं कप्तान बना था, तो मुझे इस बात को समझने में समय लगा था कि टीम किस तरह से रिऐक्ट करती है। आपको अपने खिलाड़ियों को समझना होता है, आपको सबकुछ करने में समय लगता है। किसी भी परिस्थिति से वापसी कर जीतने वाला माइंडसेट टीम में पहले दिन से रहा है।' विराट ने कहा, 'हम सीरीज में 3-0 से आगे थे, यहां से सभी खिलाड़ियों के लिए आसान था कि वो अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में सोचते, लेकिन हर कोई चाहता था कि हम 5-0 से जीतें। हमारे सभी खिलाड़ी अच्छे हैं क्योंकि सभी कुछ बड़ा सोचते हैं। हमने बहुत कड़ी मेहनत की है और अब इसका रिजल्ट सभी को नजर आ रहा है। एक टीम के तौर पर हमें खुद पर गर्व है।'

'वनडे से ज्यादा डिमांडिंग है टी20'
विराट ने साथ ही कहा कि टी20 क्रिकेट अपने आप में काफी डिमांडिंग है। इसके अलावा विराट ने टीम के फिटनेस लेवल की भी जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि इसी वजह से हम कुछ जल्द और अहम फैसले ले सके। विराट ने कहा, 'वनडे इंटरनेशनल और टी20 इंटरनेशनल में अप्रोच अलग-अलग होता है। वनडे इंटरनेशनल में आप उस इंटेसिटी ने नहीं खेलते जिससे टी20 इंटरनेशनल में खेलते हैं। टी20 इंटरनेशनल ज्यादा डिमांडिंग है। यह शारीरिक तौर पर आपको ज्यादा टेस्ट करता है इसके अलावा आपके फैसले लेने की क्षमता का भी टेस्ट होता है।'

No comments:

Post a Comment