2-0 से सीरीज हारने के बाद इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, NO.1 का नाम हैरान करने वाला


क्रिस्टचर्च में खेले गए दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हराकर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया और भारत का क्लीन स्वीप कर दिया। इस सीरीज के हारने के बाद इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में पड़ गया हैं।

1.मयंक अग्रवाल

साल 2019 में टेस्ट क्रिकेट में तहलका मचाने वाले दायें हाथ के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने इस दौरे पर वनडे और टेस्ट में बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन किया हैं। मयंक ने 2 टेस्ट में मात्र 25.50 की औसत से 102 रन बनाए हैं। हालांकि इतने कम रन बनाने के बावजूद भी मयंक इस सीरीज में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
                               2.पृथ्वी शॉ

 चोटिल बल्लेबाज हिटमैन रोहित शर्मा की जगह लेने वाले युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने इस सीरीज में 4 पारियों में 24.50 की औसत और 1 अर्धशतक की मदद से मात्र 98 रन बनाए हैं। रोहित के फिट होकर टीम में आने के बाद पृथ्वी का करियर खतरे में आ सकता हैं।

                             3.ऋषभ पंत
इस दौरे पर वनडे और टी-20 सीरीज में एक भी मैच नहीं खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास इस सीरीज में ऐसे मौके आये थे जब वो अच्छा प्रदर्शन करके वापस अपनी जगह सुनिश्चित कर सकते थे लेकिन पंत 4 पारियों में मात्र 15 की औसत से 60 रन ही बना पाए। अगली टेस्ट सीरीज में पंत की जगह लोकेश राहुल को मौका दिया जा सकता हैं।

4.हनुमा विहारी

नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने वाले ऑलराउंडर बल्लेबाज हनुमा विहारी की एक पारी को छोड़ दिया जाए तो इन्होंने भी पूरी सीरीज में सबको निराश किया हैं। विहारी ने 4 पारी में मात्र 86 रन बनाए हैं। यदि धाकड़ ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चोट से उबरकर वापसी करते हैं तो विहारी का करियर भी संकट में आ सकता हैं।

No comments:

Post a Comment