India vs South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा भारत, 12 मार्च से शुरू होंगे मुकाबले
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (India vs South Africa) का ऐलान हो गया है. भारतीय टीम में हार्दिक पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, शिखर धवन की वापसी हुई है. वहीं बड़ी खबर ये है कि शुभमन गिल को भी वनडे टीम में मौका मिला है. विराट कोहली भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे और वो ही कप्तानी करेंगे. वहीं रोहित शर्मा को अब भी आराम दिया गया है क्योंकि वो पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान उनकी पिंडली में चोट लग गई थी, जिसकी वजह से वो वनडे और टेस्ट सीरीज से भी बाहर थे.
भारत की वनडे टीम- विराट कोहली, शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव और शुभमन गिल.
भारतीय टीम का ऐलान
2 बड़े खिलाड़ी टीम से बाहर
बड़ी खबर ये है कि टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) और मोहम्मद शमी को टीम से बाहर रखा है. चीफ सेलेक्टर सुनील जोशी की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया. अब सवाल ये है कि इन दोनों खिलाड़ियों को आराम दिया गया है या फिर न्यूजीलैंड में औसत प्रदर्शन की वजह से बाहर किया गया है? बता दें मयंक अग्रवाल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेले 3 मैचों में महज 12 की औसत से 36 रन बनाए थे. वैसे मोहम्मद शमी न्यूजीलैंड दौरे पर टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेले थे जिसके बाद उन्हें आराम देने की खबर है. आखिरी टेस्ट में उनके हाथ में चोट भी लग गई थी.
न्यूजीलैंड दौरे पर बेहद खराब प्रदर्शन करने वाले शार्दुल ठाकुर और शिवम दुबे (Shivam Dubey) भी वनडे टीम से बाहर कर दिए गए हैं. ठाकुर ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में 3 मैचों में 4 विकेट लिए थे लेकिन उन्होंने 8 रन प्रति ओवर रन दिए थे. वहीं टी20 सीरीज में खराब प्रदर्शन करने के बाद शिवम दुबे को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका ही नहीं दिया गया था. अब हार्दिक पंड्या के फिट होने के बाद उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. केदार जाधव भी साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं चुने गए हैं.
न्यूजीलैंड में वनडे और टेस्ट सीरीज में बल्ले से नाकाम रहने वाले पृथ्वी शॉ को दोबारा मौका दिया गया है. वहीं टेस्ट टीम में होने के बावजूद शुभमन गिल (Shubman Gill) को न्यूजीलैंड में मौका नहीं मिला था लेकिन अब उन्हें वनडे टीम में भी जगह दी गई है.